कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने लिया बारिश से खेती को हुए नुकसान का जायजा

विकासनगर

हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से धान की खेती को हुए नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने माजरी गांव पहुंचे। किसानों को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर कांग्रेस के महामंत्री ने एसडीएम विकासनगर से फोन पर वार्ता कर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।
सहसपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत माजरी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने अपनी टीम के साथ किसानों की फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। आकिल अहमद ने जाटो वाला, माजरी में भ्रमण के दौरान किसानों से बातचीत की किसानों ने फसल में हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। मौके पर आकिल अहमद ने एसडीएम विकासनगर से फोन पर वार्ता कर किसानों की धान की फसल में हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। आकिल अहमद ने एसडीएम से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सहायता देने का आग्रह किया। जिस पर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण करने व किसानों को हुए नुकसान की मानकों के अनुरूप सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शोएब मलिक, रियासुद्दीन, जगदीश शर्मा, हरि दर्शन शर्मा, मेहंदी हसन, अनुज कुमार, समसुद्दीन, हामिद, शमशाद, नीम चंद, दिनेश, रीना, कमल कुमार, सुशील, किरण, राबिया, नसीर, समीम, असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *