विनोद को दीक्षांत समारोह में मिली पीएचडी उपाधि

बागेश्वर(आरएनएस)।   कपकोट के गोदियाधार निवासी विनोद चंद्र जोशी पुत्र महेश चंद्र जोशी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर आरसी सुंदरियाल के निर्देशन और डॉ. धनी आर्या के सह निर्देशन में किया। फॉरेस्ट स्ट्रक्चर फंक्शनिंग और इकोसिस्टम सर्विसेज आफ सेंट्रल हिमालाया विषय पर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध संस्थान कोसी कटारमल, सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा में शोध किया। विनोद ने अपने शोध के दौरान 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए है। साथ ही 15 से अधिक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग किया है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से 2018 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया। वर्तमान में वह भारतीय वन्य जीव संस्थान में सीनियर शोधार्थी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय स्वजन, गुरुजन और मित्रों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *