स्लाटर हाउस पर रोक लगाए जाने के आदेश पर भाजपाइयों ने आभार व्यक्त

रुडकी

हरिद्वार जिले में निकाय क्षेत्र में स्लाटर हाउस पर रोक लगाए जाने के आदेश पर भाजपाइयों ने खुशी जताकर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। लंढौरा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। प्रदेश में आने वाले यात्रियों के प्रवेश द्वार पर पशु वधशाला खोले जाने का पहले से ही विरोध किया जा रहा था। आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने स्लॉटर हाउस लगाए जाने की अनुमति दी थी। अब भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। नगला इमरती के चेयरमैन रवि राणा ने जिले को पशु वधशाला मुक्त करने पर सरकार का आभार जताया। गौरव कौशिक ने कहा कि इस तरह कानून बनाने से क्षेत्र में सभी लोगों में खुशी की लहर है। पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर ने कहा कि जिस तरह से हरिद्वार जिले में प्रदेश सरकार ने पशु वधशाला पर रोक लगाई है। इसी तरह पूरे प्रदेश में भी जहां भी पशु वधशाला चलाई जा रही है वहां पर इसी तरह से सरकार को रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में स्लाटर हाउस पर रोक लगाए जाना स्वागत योग्य फैसला है। इस दौरान सतीश नेगी, अशोक पांडे, विनय पंवार, सतीश धीमान, हरीश कुमार, त्रिलोक सिंह, सुनील सैनी, संजय सैनी, रजत गौतम, गौरव त्यागी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *