कंगना की याचिका पर जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मामले में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कंगना की ट्रांसफर याचिका को लेकर उन्घ्होंने कैविएट दाखिल की है। गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. तो कंगना ने सारे केस मुंबई से हिमाचल ट्रांसफर करने के लिए याचिका लगाई है. इसी सिलसिले में अब जावेद अख्तर ने अपनी कैविएट में कहा है कि कंगना की याचिका पर कोई भी आदेश जारी करने से पहले उनका पक्ष भी जरूर सुना जाए।
मुंबई में मुकदमे की सुनवाई के दौरान अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री और उनकी बहन ने कहा था, उन्हें आशंका है कि अगर इन मामलों की सुनवाई मुंबई में हुई तो उनकी जान और संपत्ति दोनों पर ‘गंभीर खतरा’ होगा क्योंकि शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार उन्हें परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *