ओटीटी प्लेट फार्म पर आलिया भट्ट का धमाका

खबर है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर सकती है।
आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। चर्चा है कि संजय लीला भंसाली ने अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी आलिया को दे दिया है। संजय लीला भंसाली का दूसरा प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है, जिसे वह पिछले कई साल से बनाना चाहते थे लेकिन समय की कमी के चलते वह स्क्रिप्ट पर काम नहीं कर पा रहे थे। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज के बाद संजय फ्री हो जाएंगे और इस सीरीज पर काम शुरू करेंगे। संजय लीला भंसाली ‘हीरा-मंडी’ वेब सीरीज बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *