गंगा दशहरा पर्व पर चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
ऋषिकेश
गंगा अवतरण दिवस पर ऋषिकेश में यात्री वाहनों का दबाव बढऩे से ट्रैफिक व्यवस्था लडख़ड़ा गई। हरिद्वार मार्ग और दून मार्ग पर जाम का झाम रहा। वाहन सरक-सरककर आगे बढ़ते नजर आए। दोपहर बाद यातायात व्यवस्था सुचाररु हो सकी। रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर सुबह से ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और यूपी से श्रद्धालु तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख करते रहे। हरिद्वार रोड और देहरादून रोड पर वाहनों का दबाव रहा। नतीजतन हरिद्वार रोड पर पुराना बस अड्डा मार्ग तिराहा से चंद्रभागा पुल तक जाम की स्थिति बनी रही। यही हाल दून मार्ग पर रहा। दून तिराहा से दुर्गा मंदिर तिराहा तक ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। जाम खुलवाने को पुलिस और होमगार्ड मोर्चा संभालते दिखायी दिए। लेकिन यात्री वाहनों का लगातार दबाव बढऩे से जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, त्रिवेणीघाट रोड पर भी जाम का झाम रहा। बैरिकेडिंग पर रोकने के कारण त्रिवेणीघाट रोड पर यात्री वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने बमुश्किल जाम खोलकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की आमद की संभावना के मद्देनजर प्रत्येक तिराहा और चौराहा पर पुलिस कर्मी तैनात रहे, जो ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते रहे।
