चोरी का टायर बेचने जा रहे आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा


विकासनगर

 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बालिका इंटर कॉलेज के समीप कार के टायर चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद लोग आरोपी चोर के तलाश में जुट गए। इस बीच टायर चोरी का आरोपी विकासनगर बाजार में चोरी का टायर बेचने चले गया। जिस पर लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि देर रात तक पुलिस ने तहरीर न मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी लूट, स्नैचिंग आदि के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। रविवार रात को जैन बालिका इंटर कॉलेज के समीप सड़क किनारे कार मालिक ने अपनी कार को पार्क किया। जहां सुबह कार को देखा तो चोर ने जैक लगाकर कार का टायर चोरी कर ले गया। लेकिन चोर इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिस पर लोगों ने चोर की पहचान कर ली। दोपहर में टायर चोरी का आरोपी टायर को बाजार बेचने गया तभी लोगों ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी चोर को टायर के साथ पकड़ लिया। जहां लोगों ने आरोपी की धुनाई की। आरोपी की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी स्मैक, चरस आदि के नशे का आदी है। जिसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा है। लोगों के अनुसार हाल में आरोपी ने एक दुकान के ताले तोड़कर वहां से भी लाखों रुपये का सामान चुराया है। लेकिन देर रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आरोपी लूट, स्नैचिंग आदि के मामलों में आधा दर्जन से अधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *