भू कानून को लेकर अनशन जारी

देहरादून

भू कानून को लेकर भू अध्यादेश अधिनियम अभियान का पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठी महिलाओं को मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। मुख्य संयोजक शंकर सागर ने कहा कि जनता अब सरकाार को सबक सिखाने के मूड में है। अब भू कानून के बिना आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, भारतीय गो क्रांति,भारत स्वाभिमान के साथ शुक्रवार भैरव सेना सहित कई संगठनों को समर्थन मिला। इस दौरान उत्तराखंड रक्षा मोर्चा की अध्यक्ष सरिता जुयाल, आशा नौटियाल, सुलोचना भट्ट, विनोद लेखवार, पूनम डबराल, गोपाल लेखवार, गुड्डी थपलियाल, अनिता लेखवार, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल,राजेश पेटवाल, सुबोधनी भट्ट, धना वाल्दिया, सावित्री पवार, राजकमल मखलोगा, उत्तरा पन्त बहुगुणा, सरोजनी नौटियाल, डीएस रावत, जबरसिंह पावेल, राधा तिवारी और सुनील ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *