अवर अभियंताओं की नियुक्ति मामले में उपनल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े

विकासनगर

जन संघर्ष मोर्चा ने जल जीवन मिशन योजना के तहत अवर अभियंताओं की नियुक्ति के मामले में उपनल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। कहा कि उपनल ने राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन विभाग को अवर अभियंताओं की जो सूची भेजी है उसमें गरीब असहाय और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को शामिल नहीं किया है।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जून 2021 को एक अवर अभियंताओं के पद सृजित किए थे। शासन के निर्देश पर राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने की दिशा में उपनल से सूची मांगी गई। जिसमें उपनल द्वारा 717 युवाओं की सूची तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित की। लेकिन इस सूची में उपनल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निशक्त जनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सूची में शामिल नहीं किया। कहा कि यह सरासर इन युवाओं के साथ अन्याय है तथा शासनादेश का भी उल्लंघन है। कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए उपनल, फिर पीएमसी, आउट सोर्स से कराने का निर्णय लिया गया। लेकिन फिर तय किया गया कि नियुक्ति संबंधित विभाग ही करेगा। नेगी ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में नेताओं और अधिकारियों के चेहरों को समायोजित किये जाने की साजिश की जा रही है। जिससे योग्य युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मो. असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *