प्रतिमा और द्वार स्थापित करने की मांग
रुड़की। वार्ड चार के सभासद अनुज सैनी के आवास पर सैनी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने अध्यक्ष को ज्ञापन देकर महाराजा शूरसैन की प्रतिमा और द्वार कस्बे में स्थापित करने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह समाज के इस कार्य के लिए पूर्णरूप से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रमेश चंद सैनी, छतर सिंह सैनी, यशवीर सैनी, अश्वनी सैनी, मुकेश सैनी, जयपाल सैनी, योगेंद्र सैनी, यशपाल सैनी, रघुवीर सैनी, मांगेराम, सौराज, डॉ. फूल सिंह, कुलदीप सैनी, राजपाल, अक्षय, रोहित, कपिल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
