धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित होता है संतों का जीवन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। विश्व शान्ति एवं कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है। भगवान शिव सदैव भक्तों का कल्याण एवं कष्टों से रक्षा करते हैं। पौराणिक दक्ष महादेव मंदिर में साक्षात विराजमान भगवान शिव की कृपा से कोरोना महामारी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन धर्म एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, स्वामी शिवानन्द, महंत रामानन्द सरस्वती, महंत प्रह्लाद दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत सूरज दास, महंत गोविन्द दास, महंत दुर्गादास आदि संतों ने भगवान शिव से देश दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *