ऋतु के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

चमोली। पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी और कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर यहां भाजपाइयों ने खुशी जताई है। वहीं ऋतु की ससुराल पोखरी ब्लाक के खाल गांव में भी उत्साह का माहौल है।
शनिवार को ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश रतूड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, सांसद प्रतिनिधि किशोरी प्रसाद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष झगड़ सिंह, धीरेंद्र भंडारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, मनोरमा नैनवाल, नवीन नवानी, चेतन मनोड़ी, हेमंत सेमवाल, मंडल महामंत्री सुनील पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, चंदा राणा, सरोज हटवाल, सभासद सुभाष चमोली आदि ने ऋतु के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। वहीं खाल गांव के हिमांशु बेंजवाल, महादेव खाली, नवल खाली आदि ने बताया कि ऋतु के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गांव का उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *