ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया हुनर

चमोली। ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में नौनिहालों ने विभिन्न विधाओं में अपने हुनर दिखाए। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतगर्त बीआरसी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विकासखंड के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने शिरकत की। उच्च प्राथमिक छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता में शिवानी संकुल धामदेव प्रथम, विपिन रोहिड़ा दूसरे, रूपा गैरसैंण तीसरे, पेटिंग में रोहन भराड़ीसैंण प्रथम, संगीता रोहिड़ा दूसरे तथा संजना गैरसैंण तीसरे तथा प्राथमिक वर्ग की पेंटिग में रश्मि फरकंडे प्रथम, भुवन आगरचट्टी दूसरे तथा योगेन्द्र भराड़ीसैंण तीसरे तथा सपनों के चित्र में सोनिया फरकंडे पहले, राधा गैरसैंण दूसरे तथा युवराज कल्याणा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनवर सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर उपखंड शिक्षा अधिकारी लखपत रावत, विनोद बैंजवाल, दिगंबर नेगी, मनोज शाह, महावीर रावत, जगदीश राज, विनोद आरएल टम्टा आदि कई विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *