विकास कार्यों के आठ करोड़ से अधिक का बजट किया प्रस्तावित
श्रीनगर गढ़वाल। नगर पंचायत सभागार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट बैठक आहुत की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को कराने के लिए अनुमानित 8,46,57,098 बजट सदन के सम्मुख रखा। विस्तृत चर्चा के बाद सदन द्वारा बहुमत से बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने कहा कि बजट में नगर की प्रमुख मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद संतुलित बजट रखा गया है। ताकि विकास के हर कार्य को समय से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद विकास दुमागा, दीपा देवी, जगदंबा कुमाई व अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर आदि मौजूद रहे।
