निशुल्क पानी का शासनादेश होने पर खुशी

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार द्वारा श्रीनगर वासियों को 20 हजार लीटर निशुल्क पानी का शासनादेश जारी कराए जाने पर भाजपाइयों व श्रीनगर वासियों ने खुशी जताई है। 20 हजार लीटर पानी सामान्य दरों पर मिलने पर अब श्रीनगर के लोगों को पानी के मीटरों से आ रहे भारी-भरकम बिलों से छुटकारा मिल जाएगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, जितेंद्र धिरवाण, पंकज सती आदि ने कहा कि श्रीनगर विधायक व मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चुनाव से पहले सीएम धामी से श्रीनगर वासियों के लिए 20 हजार लीटर निशुल्क पानी दिए जाने की घोषणा कराई थी। जिस पर पुन: भाजपा सरकार आने पर अमल कर दिया गया है। इधर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनगर की जनता को पानी के बिलों में भारी बढोत्तरी के कारण 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने हेतु कैबिनेट में पास करा दिया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण शासनादेश नहीं बन पाया था। कहा अब शासनादेश होने से श्रीनगर क्षेत्र की जनता को पानी के बिलों से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले किए गए हर वायदे को समय से पहले ही पूरा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *