दो दिन में हरिद्वार जिले में मिले 12 सौ से अधिक कोरोना मरीज
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भी हरिद्वार जिले में कोरोना के 570 नए मरीज मिले हैं। नगर निगम, विकास भवन और श्यामपुर कांगड़ी स्थित एक आश्रम में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में दो दिन में 12 सौ से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
