हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि लोहड़ी पर्व समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है तथा समाज में समरसता का वातावरण बनाता है। कहा कि इस दिन घर से विदा हुई बहन और बेटियों को प्रेमपूर्वक घर पर बुलाया जाता हैं और उनका आदर सत्कार किया जाता है। सभी लोग एक जगह एकत्र होकर लोहड़ी जलाते हैं और लोहड़ी का विशेष प्रसाद गजक, रेवड़ी, मूंगफली और तिल आदि वितरित किया जाता है। बताया कि लोहड़ी पर्व एकता और समरसता का संदेश समाज को देता है। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सदस्य, प्राध्यापक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *