5 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर। विधानसभा चुनावों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय सिंह पुत्र बेलीराम निवासी शाहपुर कल्याणपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम में कांस्टेबल अमित कुमार व रघुवीर सिंह शामिल रहे।
