तपोवन आश्रम में मतदाताओं को जागरूक किया
नई टिहरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी इवा श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसको लेकर ब्रह्मपुरी तपोवन कुष्ठ रोगी आश्रम में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दिव्यांग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को शिविर का आयोजन किया गया। बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनबाड़ी बीएलओ द्वारा अब तक 1 लाख 6 हजार 606 परिवारों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जिसमें 56 हजार 86 महिलाएं तथा 50 हजार 520 पुरुष शामिल हैं। इन ग्रुपों के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें जागरूकता के साथ ही कोविड, वोटर्स गाइडलाईन, हेल्पलाइन नम्बर आदि की अहम जानकारियां साझा की जा रही हैं।
