रामगढ़ में 12 महिलाओं के श्रम कॉर्ड फार्म भरवाए

नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष व जिला जज सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में नालसा शिविर का आयोजन किया गया। योजना 2015 के तहत पराविधिक स्वयं सेवक धीरज शर्मा ने झुतिया रामगढ़ में एक शिविर लगाकर गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय, राज्य कल्याण योजनाओं से लोगों को जागरूक किया। शिविर में गरीब व मजदूर वर्ग को श्रम विभाग का लाभ दिलाने को 12 महिलाओं के श्रम कार्ड बनवाने के साथ वृद्धा पेंशन आवेदन पत्र भरवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *