धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

मऊ

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के केंद्रीय कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। वक्ताओं ने र्कपूरी जी को याद कर उनके तमाम संस्मरण सुनाए। कर्पूरी जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर के पितौंझिया गांवमें हुआ था जिसे अब कर्पूरी ग्राम कहा जाता है। वे बिहार के 2 बार मुख्यमंत्री तथा 1 बार उपमुख्यमंत्री रहे, उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण और बालिकाओं की नि:शुल्क शिक्षा देने का काम आरंभ किया था। वे सदा सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। सादगी के पर्याय कर्पूरी जी हमेशा लोकराज की स्थापना के हिमायती थे। जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता “दीपक मिश्रा”,पार्टी प्रवक्ता एवं छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, प्रदेश महा सचिव नीरज सिंह “गुड्डू” ,प्रदेश सचिव निसार अहमद तथा कार्यालय प्रभारी इंजीनियर अरविंद कुमार यादव ने कर्पूरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *