श्रीनगर में पसरे कूड़े की सफाई करने उतरे युवा

 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में विगत आठ दिनों से कूड़ेदानों से कूड़ा न उठने के कारण हो रही समस्या को देखते हुए बुधवार को नगर के युवा सफाई के लिए आगे आए। सभासद डा. विनीत पोश्ती व सभासद सूरज हिमालयाज के नेतृत्व में युवाओं ने कोतवाली मार्ग पर पसरे कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। दूसरी ओर सभासद अनूप बहुगुणा भी अपने वार्ड में कूड़े के निस्तारण के लिए आगे आए हैं। जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *