सतपुली-संगलाकोटी-पोखड़ा मोटरमार्ग बारिश के चलते बंद
पौड़ी। लगातार हो रही बारिश के चलते संगलाकोटी पोखडा मोटर मार्ग पर बिजोरापानी के समीप भूस्खलन से मलबा आने के कारण मोटर मार्ग पूरी तहर से बाधित हो गया है। प्रशासन द्वारा सभी वाहनों को गवाणी, चौबट्टाखाल, नौगांवखाल सतपुली के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे कि यातायात सुचारु रूप से चल सके। एसडीएम संदीप कुमार का कहना है कि मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है । साथ ही बताया कि लगातार बारिश होने के कारण मलबा साफ करने में दिक्कत आ रही है और मलबा अधिक होने के कारण मोटर मार्ग के कल तक खुलने की संभावना है। मौके पर जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।
