भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश का समन्वित विकास हुआ : प्रीतम पंवार
नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम पंवार ने आनलाइन जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। वर्चुअल सभा में कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश का समन्वित विकास हुआ है। सबका साथ व सबका विकास की ध्येय उनका भी रहा है। भाजपा के साथ जनता कदम से कदम मिलाये। केंद्र के साथ कदम ताल करती हुई प्रदेश की सरकार विकास को आगे बढ़ाने का काम करेगी। इसलिए निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि प्रदेश की जनता भाजपा के प्रत्यशियों को जिताने का काम करेगी और प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि धनोल्टी विधानसभा का विकास तेजी से होगा। पर्यटन के नक्शे में धनोल्टी विधानसभा को सबसे उपर लाने का काम किया जायेगा। कहा कि जनता व क्षेत्र के विकास के लिए सभी के राय मशविरे व तालमेल से काम किया जायेगा।
