लॉटरी सिस्टम से घोषित किए जाएंगे हज यात्रियों के नाम


रुड़की। हज यात्रा के लिए लॉटरी सिस्टम के माध्यम से यात्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। उनके लिए लॉटरी सिस्टम की व्यवस्था नहीं की गई है। हज यात्रा 2023 के लिए सेंट्रल हज कमेटी मुंबई द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। जिसके चलते राज्य हज समिति के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। नगर के खादिमुल हुज्जाज रिजवान अंसारी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को सबसे पहले पासपोर्ट धारक होना चाहिए। उसके बाद ही वह 10 मार्च तक हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोगों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, जो हज यात्रा पर जाना चाहते हैं उनके लिए लॉटरी सिस्टम की व्यवस्था नहीं होगी। बल्कि उनके आवेदन पत्र को स्वीकार समझा जाएगा। इसके साथ ही उनके साथ परिवार का एक सदस्य भी आवेदन कर सकता है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्री किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर हज यात्रा का आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *