जीएमवीएन और केएमवीएन के एकीकरण पर विरोध जताया
ऋषिकेश। कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने जीएमवीएन और केएमवीएन के एकीकरण का विरोध किया है। कर्मचारी संघ ने सरकार पर एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाया। शुक्रवार को कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड ने यात्रा कार्यालय में गेट मीटिंग की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि बीती 15 फरवरी को कैबिनेट बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम के एकीकरण की मंजूरी दी गयी। कर्मचारी यूनियनों को बिना विश्वास में लिए एक तरफा एकीकरण करना अनुचित है। कर्मचारियों के हित जब तक सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक एकीकरण मंजूर नहीं है। एकीकरण होगा तो उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकीकरण करने से पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम में 20-25 वर्षों से निरन्तर कार्यरत कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करने, गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, कर्मचारियों के अवशेष देयकों का भुगतान करने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों के हित जब तक सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक एकीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बीएस जुयाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, श्याम सिंह पंवार, रणवीर रावत, सूर्यप्रकाश विश्वास, विरेन्द्र गुसाईं, संदीप मेवाड़, राजकुमार, नरेन्द्र कंडारी, फगण सिंह, मेघनाथ, भगवान सिंह राणा, सबल सिंह, टिकेश कुमार, पूरण सिंह, विमला तोपवाल, खीमा देवी, नरेन्द्र राणा, शूरवीर सिंह, सुरेन्द्र सरियाल, रोशन लाल, राजपाल कंडारी, रमेश बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, सौपाल, भाष्करानन्द, प्रीति डिमरी, मनोज बिजल्वाण, हयात सिंह, विनोद लाल उपस्थित रहे।
