सरकार पर बेरोजगारों का शोषण करने का आरोप
रुड़की। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थना के साथ कांग्रेसी शिवालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बेरोजगारों और मजदूरों का शोषण कर रही है। पंचशील के काली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं, बेरोजगारों और मजदूरों का शोषण कर रही है। लगातार हो रहे भर्ती घोटालों से बेरोजगारों का मनोबल टूट रहा है। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई आदि पर लगाम कसने के लिए कोई कदम सरकार ने नहीं उठाया। प्रदेश में युवाओं के हितों के खिलाफ काम किया जा रहा है। इस दौरान महामंत्री श्रवण गोस्वामी, पंकज सिंघल, हेमेंद्र चौधरी, राहुल सैनी, मकसूद हसन, भूषण त्यागी, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।
