दो युवकों को चाकू के साथ पकड़ा
रुड़की।
कोतवाली के सिपाही अजीत बुधवार रात हेामगार्ड ओमप्रकाश के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने बालावाली तिराहे पर घूम रहे संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी वासुदेव पुत्र विनोद निवासी स्टेट बैंक वाली गली लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, केहड़ा गांव के पास गश्त कर रहे सिपाही मोहन खोलिया व निर्मल जोशी ने शेखपुरी लक्सर निवासी युवक अंकित पुत्र विनोद कुमार का एक चाकू के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
