चुनाव में शांति बनाए रखें

रुड़की।  इमलीखेड़ा चौकी परिसर में सीओ विवेक कुमार और एसओ धर्मेंद्र राठी ने विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों,जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोंगो के साथ बैठक की। सीओ ने आपसी रंजिश, छोटे-मोटे झगड़े को देखते हुए चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। ग्रामीणों को नशे पर लगाम लगाने के लिए नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस देने को कहा गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली,सहकारी सिमित चेयरमैन अनिल पाल, अमरीश कुमार, तरुण, सुभाष, रहीश प्रधान, आशीष कुमार, राव दिलशाद, प्रीतम प्रधान, आरिफ प्रधान, पवन कुमार, प्रवेज मलिक, नीटू, शकील, कुर्बान, अश्वनी, महबूब, राजपाल, महेंद्र, शोकेन्द्र, धुली, जुल्फकार, सुक्का, सादिक, रिजवान, छोटा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *