किसानों ने उठाई ट्यूबवेल की बिजली फ्री करने की मांग


काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानों ने ट्यूबवेलों की बिजली फ्री करने की मांग उठाई। बैठक के बाद किसानों ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। मंगलवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि सभी ट्यूबवेलों की बिजली फ्री की जाए। गेहूं क्रय केंद्र एक अप्रैल से सुचारू रूप से खोले जाएं। ताकि किसान समय से अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर देकर अगली फसल की तैयारी कर सकें। आवारा पशु, जंगली जानवर पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि यह पशु किसानों की फसलों को हानि पहुंचा रहे हैं। भाकियू कई बार ज्ञापन देकर इस मांग को दोहरा चुका हैं। चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू आंदोलन करेगी। इसके बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय में कर्मी जाकिर हुसैन को ज्ञापन सौंपा। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, शीतल सिंह, अमनप्रीत, सुखदीप सिंह, चौ किशन सिंह, दीदार सिंह, जागीर सिंह, वेद प्रकाश सिंह, बलदेव सहोता, दारा सिंह, जसवीर सिंह, गुरनाम सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजीत सिंह, राजपाल सिंह प्रताप सिंह, जसविंदर सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *