बच्चों के खेलने के विवाद में हंगामा

रुड़की।  बच्चों के खेलने के विवाद में आस पड़ोसियों के बीच हंगामा हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति अपार्टमेंट में बुधवार को बच्चे खेल रहे थे। इस बीच प्रमोद अपने फ्लैट से बाहर आया और बच्चों को धमकाने लगा। बीच बचाव में बच्चों की मां आई तो प्रमोद ने अभद्रता शुरू कर दी। बीच-बचाव में आस पड़ोसी आए तो मौके पर विवाद बढ़ा और जमकर हंगामा होने लगा। शोर शराबा बढ़ने पर अपार्टमेंट के लोग तमाशबीन बन गए। इसी बीच अपार्टमेंट के कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि प्रमोद कुमार सैनी निवासी सी-3 शिव शक्ति अपार्टमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *