बीएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

बागेश्वर। सोबन सिंह जीनना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से मान्यता प्राप्त सेंट एडम्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेसन स्टडीज का बीएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में संचालित तीन वर्षीय बीएसीसी डिग्री कार्से में में सभी उत्तीर्ण रहे। विवि के कुलपति एवं डायरेक्टर डीएस बिष्ट ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। कॉलेज को एनसीसी सीटों के संचालन की भी संस्तुति मिल गई है। एनसीसी अधिकारियों ने पहले परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल मानकों में खरा पाया गया। इस मौके पर एनसीसी के सीओ कर्नल वीके उप्रेती, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाचार्य रजिया सिद्धकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *