बनबसा में एसपी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा पुलिस ने बनबसा में टनकपुर-बनबसा के पूर्व सैनिकों के साथ गोष्ठी की। जिसमें उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने एसपी के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही पुलिस ने पूर्व सैनिकों को साइबर अपराध और उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी दी। पुलिस ने पूर्व सैनिकों को साइबर ठगी से संबंधित जानकारी देकर जागरुक किया। यहां सीओ अविनाश वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष लक्षमण सिंह जगवाण सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *