स्वीप ने चलाया मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

बागेश्वर। ब्लॉक के राजकीय डिग्री कॉलेज गरुड़ में स्वीप टीम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आलोक पांडेय, उमेश जोशी ने मतदाताओं को फॉर्म छह, सात तथा आठ को भरने की जानकारी दी गई। स्वीप टीम के नीरज पंत ने वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो प्रेमलता कुमारी ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है और इसे कर्तव्य समझकर उपयोग करना चाहिए। प्रो अंजली पुनेरा ने कार्यक्रम के तहत 15 नए वोटर को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म भरवाए। इस मौके पर डॉ. हेम दूबे, डॉ. अवधेश तिवारी, अनिल पांडेय ,दीपक पाठक,आदि ने विचार रखे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *