ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का नगर कांग्रेस ने सेलाकुई में किया स्वागत
विकासनगर। सेलाकुई नगर कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए रमेश चंद्र का सेलाकुई बाजार में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आजाद को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। मुख्य बाजार स्थित हॉट बाजार में मंगलवार को नगर कांग्रेस सेलाकुई द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पीसीसी सदस्य रमेश चंद को प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कांग्रेस में मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि रमेश चंद बहुत कर्मठ कार्यकर्ता है। कांग्रेस एवं उनका ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई उमंग आई है। नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि रमेश चंद पूर्व में राजावाला से प्रधान निर्वाचित हुए, उसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, पूर्व अध्यक्ष रेशम फेडरेशन रमेश पंवार, मोहन नौटियाल, धुरंधर चौधरी, नगर महामंत्री अरशद खान, दीपक धीमान, किसान मोर्चा से अक्षय गोस्वामी, कैप्टन धीरेंद्र सिंह बिष्ट, रोशन लाल मेहरौना, परवीन, अनीस अहमद, सुरेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक हरीश बिष्ट, अशोक नेगी, सुनील उपाध्याय, नीलम थापा आदि मौजूद रहे।
