छेड़खानी और मारपीट का आरोप
रुड़की। महिला का आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह घर से कुछ दूरी पर लकड़ियां लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। दारोगा निखिता खंडेलवाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
