लॉकडाउन की आशंका से बाजारों में खरीदारों की भीड़

रुड़की।  हरिद्वार में कोरोना के ओमीक्रोन वायरस की दस्तक के बाद सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके बाद से लोगों को दिन में भी लॉकडाउन लगने की आशंका सताने लगी है। बाजारों में पूरे दिन भारी भीड़ लग रही है। हरिद्वार में भी ओमीक्रोन वायरस का मरीज मिलने के बाद सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। लक्सर निवासी संजीव शर्मा, आलोक कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना के मामलों में जिस हिसाब से रोजाना बढ़ोतरी हो रही है, उससे जल्दी ही दिन में भी पहले की तरह लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। विनय कुमार, अमन गुप्ता, राजीव कुमार का कहना है कि पहले भी सरकार ने अचानक लॉकडाउन लगाया था। बाद में आटा तक मिलने में परेशानी हुई। कुछ सामान तो ब्लैक में खरीदना पड़ा था। इसे देखते हुए लोग इस बार पहले से ही सामान इकट्ठा कर रहे हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन जैसी अभी कोई बात नहीं है। लोगों की आशंका निर्मूल है। लिहाजा सामान स्टॉक करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई इस तरह की अफवाह फैला रहा है तो उसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *