जाटव बस्ती में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

ऋषिकेश

जाटव बस्ती में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजन बेसुध हालत में युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक जाटव बस्ती निवासी 38 वर्षीय संदीप शुक्रवार रात कमरे में सोया था। शनिवार सुबह संदीप के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। अनहोनी की आशंका में उन्होंने बलपूर्वक दरवाजा खोला, तो संदीप रस्सी के सहारे पंखे पर फंदे से लटका मिला। फौरन उसे नीचे उतारकर परिजन राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मनीष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का असल कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने पूछताछ में घर का बिजली कनेक्शन कटने से संदीप के नाराज होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *