जलभराव को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया


रुड़की। शिवा एनक्लेव में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि करीब 20 दिन से कॉलोनी में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दो दिन के अंदर जलभराव की समस्या समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। हरिद्वार रोड स्थित शिवा एनक्लेव में भी पिछले दिनों हुई बारिश में जलभराव हुआ था। बारिश के बाद भी पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों तक गुहार लगाई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अब बीमारियों का खतरा बना हुआ है। दो दिन में समस्या के समाधान की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को चेताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *