पुरानी पेंशन बहाली की महारैली 10 को


रुड़की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की टीम ने लक्सर में सरकारी कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्होंने पेंशन की पुरानी योजना की बहाली की मांग को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महारैली की जानकारी दी। साथ ही, उनसे रैली में पहुंचने का आह्वान भी किया। मोर्चा के जिला प्रभारी विवेक सैनी के साथ लक्सर आई टीम ने सरकारी कर्मचारियों के घर-घर जाकर उनसे बात की। कहा कि पेंशन की पुरानी व्यवस्था रिटायर होने वाले कर्मचारी के लिए उसके बुढ़ापे का सहारा होती थी। सरकार ने बिना किसी ठोस कारण के इसे बंद कर दिया है। इसकी जगह जो नई पेंशन योजना लागू की गई है, वह पूरी तरह छलावा है। इसका एक भी नियम सरकारी कर्मचारी के हित में नहीं है। बताया कि मोर्चा कई साल से शांतिपूर्ण आंदोलन कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहा है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *