मीट प्रोसेसिंग यूनिट के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

काशीपुर। निवारमंडी गांव में मीट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण करने को अफसरों की टीम नहीं पहुंची। वहीं, भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर यूनिट का विरोध किया। मंगलवार को भाजपाइयों ने कहा निवार मंडी गांव निवासी जमसीदा बेगम ने डीएम से मीट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की अनुमति मांगी है। डीएम ने अफसरों की टीम को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जांच की सूचना ग्रामीणों को देना जरूरी है। क्षेत्रवासी मीट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के विरोध में है। मीट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना की अनुमति दी गई तो माहौल खराब हो सकता है। इस दौरान उन्होंने आवेदन पत्र निरस्त करने की मांग की। यहां हरप्रीत सिंह हैप्पी, महाराज सिंह चौहान, ध्यान सिंह, गौरव चौहान, लोकमान सिंह, प्रदीप कुमार, नील कमल शर्मा, आशीष चौबे, सोहित जोशी, चमन कुमार, हेमराज सिंह, मुकेश चौहान, रणवीर सिंह रहे। उधर, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पूर्व में तहसीलदार को मीट प्रोसेसिंग यूनिट के निरीक्षण को आने वाली अफसरों की टीम के साथ रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *