लावारिस बैग मिलने से हड़कंप



रुड़की। इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर एक काला बैग मिलने से वहां आने-जाने लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो किसी महिला के कपड़े और मेकअप आदि का सामान था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि सड़क पर लावारिस बैग पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां खड़े लोगों के सामने काले बैग को खोलकर देखा तो उसमें कुछ लेडीज कपड़े और मेकअप आदि का सामान बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *