गंदी राजनीति के कारण छोड़ना पड़ा पद: गोयल


रुड़की। मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद गौरव गोयल ने कहा कि कुछ लोगों की गंदी राजनीति के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा। उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। वह समाज के लिए काम करते रहेंगे। कुछ समय तक राजनीति से दूर रहेंगे। राजपुताना स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कुछ पार्षदों का काम केवल बोर्ड बैठक में हंगामा करना था। जनता ने उन्हें जो समर्थन दिया उसके वह हमेशा आभारी रहेंगे। उनके पास संसाधन सीमित थे। अब उन्हें लगा कि वह जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं इसलिए इस्तीफा दे दिया। रुड़की में पूर्व में तैनात रहे दो अधिकारी उनके निशाने पर फिर रहे। ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि फर्जी कर्मचारी दिखाकर वेतन बांटा गया। मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी रहे मयंक गुप्ता पर भी निशाना साधा। कहा कि शुरू में निगम में दखल देने लगे। उसके बाद उनके एक पूर्व कर्मचारी के जरिए उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा कराया गया जो खारिज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *