6.7 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार


हरिद्वार। सिडकुल के तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक शामली उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। सोमवार शाम सिडकुल पुलिस रोशनाबाद स्थित केविन केयर के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान रोशनाबाद की तरफ से बाइक पर आए दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन गाड़ी फिसलने पर युवक नीचे गिर गए। पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाने लाकर उनके खिलाफ पुलिस की तरफ से एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि विकास कुमार पुत्र भोपाल सिंह और विपिन विनोद निवासी कैडी बाबरी शामली यूपी के पास 6.700 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। युवकों की बाइक भी सीज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *