वर्चुवल विधिक साक्षरता शिवर का हुआ आयोजन
मऊ
सोमवार वर्चुवल आनलाइन माध्यम से जिला चिकित्सालय, मऊ में गोष्ठी विधिक साक्षरता शिवर का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने शिविर के माध्यम से उपस्थितगण को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, चिकित्सा, बालिकाओं के अधिकार एवं सरकार द्वारा महिलाओं हेतु चलाये जा रहे विभिन्न महात्वाकंाक्षी योजनाओं के बारे में जागरुकता प्रदान करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में उपस्थित चिकित्सकगण एवं आल्ट्रासाउन्ड सेन्टर के संचालको को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत गर्भ की जांच को लिंग परीक्षण हेतु प्रतिबंधित किया गया तथा एमटीपी एक्ट के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। बताया कि बेटी बचाओं-बेटी पढाओं जैसी अन्य योजनाओं से पूरे देश में बेटीओं को गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक के रुप में अपनाने की अपील की जिससे लिंगानुपात में क्रान्तिकारी सुधार आये। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ डा0 एसएन दूबे, एसीएमओ डा0 श्रवण कुमार, सीएमएस चन्दा सिंन्हा, एसीएमएस डा0 आरबी सिंह एवं जनपद के अल्ट्रासाउन्ड संचालक आदि सम्मानित जन उपस्थित रहें।
