26 जनवरी पर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत होगें विभिन्न कार्यक्रम

मऊ

जनपद में 26 जनवरी 2022 को होने वाले कार्यक्रम जिसमें 25 व 26 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों की सफाई एवं माल्यार्पण, शहीद स्मारकों की सूची विकास खण्ड, तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायतवार बनाकर उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाना। 26 जनवरी को प्रात: 08:30 से 09:30 बजे तक सभी विद्यालयों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा प्रभातफेरी, नगर क्षेत्र मऊ में प्रभातफेरी, नोमानी इण्टर कालेज से नगर पालिका प्रांगण, नगर पालिका प्रांगण से सोनीधापा तक किया जायेगा। समस्त सरकारी तथा अद्र्धसरकारी कार्यालय भवनों पर झण्डा अभिवादन एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण। प्रात: 09:30 बजे से जिला स्तरीय ओपेन पुरूष साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन पहसा, चट्टी, मऊ से प्रारम्भ होकर स्पोट्र्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त होगी। साईकिल रेस में प्रथम छह स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुलिस लाइन में झण्डारोहण एवं पुलिस परेड तत्पश्चात पुलिस लाईन से स्टेडियम तक झाकियों का आयोजन। प्रात: 10 बजे से शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जायेगा। प्रात: 10:30 बजे से मऊ नगर की सभी मलिन बस्तियों की सफाई तथा सभी नगर पंचायतों एवं समस्त ग्रामों में भी सफाई का कार्यक्रम किया जायेगा। दोपहर 12:00 बजे से बाल कारागार में फल वितरण, जनपद मुख्यालय पर सभी इण्टर कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, निराश्रित, निर्बल, असहाय व्यक्तियों को नि:शुल्क कम्बल वितरण, जिला अस्पताल/जिला कारागार में फल विरतण। दोपहर 02:00 बजे स्टेडियम मऊ में शतत स्वच्छता कार्यक्रम/फुटबाल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा। उक्त सभी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के दृष्टिगत शोसल डिस्टेन्सिग, मास्क सेनेटाईजर का प्रयोग करते हुए किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *