कैट और आदर्श व्यापार मंडल की कार्यसमिति की बैठक में हुआ निर्णय

लखनऊ

वोट उसी को जो व्यापारी को सपोर्ट करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा और सरकार बनने के बाद उन समस्याओं का समाधान करेगा। ऐसे राजनीतिक दल को व्यापारी विधानसभा चुनाव में वोट करेगा। यह निर्णय गुरुवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की संयुक्त प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन गोमतीनगर स्थित एक होटल किया गया। कैट के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुखर होकर अपनी आवाज उठायेगा। उन्होंने बताया बैठक में निर्णय हुआ कि संगठन

व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दे एकत्रित करके 15 दिन में अपना मांग पत्र तैयार करेगा तथा सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को संगठन द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा व्यापारियों को जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर वोट करने के लिए जागरूक करने का अभियान मजबूती से प्रदेश भर में चलाया जाएगा। प्रदेश भर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कनफेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया तथा राजधानी लखनऊ में कनफेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स का प्रदेश कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, झांसी, लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *