49 देशों के मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्राध्यक्ष करेंगे प्रतिभाग
लखनऊ ।
सिटी मान्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 22वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 19 से 22 नवम्बर तक ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी गुरुवार को स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 49 देशों के मुख्य न्यायाधीश व राष्टï्राध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएमएस ऐसा अकेला विद्यालय है जिसने पूरे विश्व के बच्चों व आने वाली पीढिय़ों के सुन्दर व सुरक्षित भविष्य की चुनौती को स्वीकार किया है और विगत 21 वर्षों से प्रतिवर्ष विश्व के न्यायविदें के ऐतिहासिक सम्मेलन के माध्यम से पूरे विश्व में एकता, शान्ति, न्याय व बच्चों के अधिकारों की अलख जगा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से स्कूल ने न सिर्फ बच्चों के अधिकारों की आवाज उठाई है। बल्कि किशोर व युवा पीढ़ी में मन-मस्तिष्क में वैश्विक समस्याओं के समाधान के प्रति भी जागरूक किया है, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रान्तिकारी उपलब्धि है।
