रामकृष्ण मिशन की 112 वीं वार्षिक आम बैठक मेँ विवेकानंद पॉलीक्लिनिक के कार्यों की हुई प्रशंसा

 

लखनऊ,

। रामकृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानन्द जी द्वारा पढ़े गए वर्ष 2020-21 के सारांश की एक प्रति संलग्न कर रहे हैं। जिसमेँ संक्षेप में बताया गया कि पूरे वर्ष के दौरान 14 अस्पतालों, 123 औषधालयों, 44 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों और 356 चिकित्सा शिविरों के माध्यम से कुल 32,62,647 लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान की गई जिस पर पूरे देश में रूपये 262.11 करोड़ खर्च हुआ। इसके अलावा मिशन ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर ग्रामीण एवं जनजातीय विकास के अलावा अन्य सराहनीय सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें काफी संख्या में राहत एवं पुनर्वास गतिविधियां भी शामिल हैं। उक्त रिपोर्ट में विवेकानंद पालिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, के जनहितकारी कार्यो की प्रशंसा की गई। बैठक में संस्थान द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जनसेवा की भी चर्चा हुई। जनहित में सहयोग एवं उदारता पूर्वक वित्तीय सहायता के कारण ऐसी बड़ी उदार सेवाए ही सम्भव है, जो अपार कृतज्ञता और हार्दिक प्रशंसा के योग्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *