धोखाधड़ी के आरोप में 3 साल से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ
नगराम थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के आरोप में 3 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नगराम ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में फरार चले अभियुक्त पुनवासी पुत्र बाबादीन निवासी चंडी खेड़ा मजरा समिति नगराम को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
